नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के तरफ बढ़ रहा है:- भाजपा प्रत्याशी अशोक यादव

0
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रत्याशी अशोक यादव
मधुबनी
भारतीय जनता पार्टी ने नवनिर्मित  कार्यालय मधुबनी में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष शंकर झा के  अध्यक्षता एवं संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव के सञ्चालन में  मोदी संग आपन  बिहार विडियो सांग लांचिंग कार्यक्रम का  लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम के शुरुआत में मधुबनी लोकसभा के  भाजपा उम्मीदवार डॉ अशोक यादव एवं विधान परिषद घनश्याम ठाकुर, जिला प्रभारी अर्जुन  सहनी, जिला अध्यक्ष शंकर झा को मिथिला पेंटिंग पाग, चादर और माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री   प्रमोद कुमार सिंह ,जिलाउपाध्यक्ष  संजय पांडे, सुनील कुमार मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आईटी सेस संयोजक राजीव झा, उपाध्यक्ष  राधा देवी, मीन देवी, प्रतिमा रंजन ,प्रफुल्ल चंद्र झा, पवन शाह,  सहित जिला के और मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज 10 वर्षों के शासन में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के तरफ बढ़ रहा है आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा बिहार सहित केंद्र में 400 के पार जीतने का संकल्प ले चुकी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!