एक ऐतिहासिक जनसभा का साक्षी बनेगा मिथिला:- संजय झा

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री और कई नेताओं
मधुबनी
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 24 अप्रैल को बिदेश्वर स्थान, मधुबनी में होने वाला कार्यक्रम जनसभा मिथिला के लिए ऐतिहासिक होगा उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी घटक दल लगे हुए हैं इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के अलावे कई लोग रविवार को कार्यस्थल पर पहुंच कर जायजा भी लिए हैं उक्त नेताओं के साथ मधुबनी के सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ललन मंडल और कई मंत्री विधायक भी उपस्थित थे। वरिष्ठ नेतागण के साथ निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। मधुबनी जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सभा स्थल की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया और सभी बातों की अवलोकन भी कराया गया।