122 चयनित पैक्सों को 17.15 करोड़ रूपये का 737 कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया ;;- मंत्री प्रेम कुमार

0
मंत्री प्रेम कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते
मधुबनी
मोहन झा
डॉ0 प्रेम कुमार, मंत्री, सहकारिता विभाग, बिहार ने सर्किट हाउस मधुबनी में आयोजित  प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए  कहा कि धान अधिप्राप्ति वर्ष 2024-25 में मधुबनी जिलान्तर्गत 9943 रैयत एवं गैर रैयत किसानों से 71814.16 एम०टी० धान की खरीद पैक्सों , व्यापार मंडलों के माध्यम से किया गया है। जिसके समतुल्य 48807,एम०टी० सी०एम०आर० में 33605.00 एम०टी० सी०एम०आर० की आपूर्ति कर दी गई है।जिलान्तर्गत 201 सक्षम एवं योग्य पैक्स,व्यापार मंडल का चयन गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु किया गया है। गेहूँ अधिप्राप्ति का न्युनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपया प्रति क्विंटल निर्धारित है। गेहूँ अधिप्राप्ति दिनांक 01.04.2025 से प्रारंभ किया जा चुका है एवं वर्तमान समय तक पैक्सों के माध्यम से 22 किसानों से 77.6 एम०टी० अधिप्राप्ति की गयी है। जिलान्तर्गत सबसे अधिक गेहूँ अधिप्राप्ति करने वाले तीन पैक्सों,व्यापार मंडलों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है।मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत जिलान्तर्गत कुल 122 चयनित पैक्सों को 17.15 करोड़ रूपये का 737 कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया है। कृषि रोड मैप अन्तर्गत, मधुबनी जिला में पैक्सों , व्यापार मंडल में 200/500/1000एम टी  क्षमता का गोदाम निर्माण का कार्य अन्न भंडारण एवं पैक्स कार्यालय के लिए किया जा रहा है। उक्त काम में कुल 133 गोदाम हेतु स्वीकृति प्राप्त हुईजिसमें से 118 गोदाम पूर्ण हो चुका है एवं 15 गोदाम निर्माणाधीन है। मधुबनी जिलान्तर्गत वर्तमान में कुल 18 प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों का निबंधन किया जा चुका है, जिसमें जिलान्तर्गत के कुल 2350 कृषक सदस्य है।पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजनान्तर्गत प्रथम चरण में चयनित कुल 135 पैक्सों में से 130 पैक्सों को गो लाईभ कर दिया गया है। पुनः द्वितीय एवं तृतीय चरण में कुल 154 पैक्सों का कम्प्यूटराईजेशन हेतु चयन कर प्रस्ताव विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है।पैक्सों को बहुउद्देशीय बनाने के उद्देश्य से पैक्सों के द्वारा भी कॉमन सर्विस सेन्टर, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र, पेट्रोल,डिजल एल पी जीL आउटलेट, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र इत्यादि का कार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना 2025 अन्तर्गत मधुबनी जिला के 02 पैक्स यथा महिशाम, प्रखण्ड-मधेपुर एवं दीप पूर्वी, प्रखण्ड-लखनौर को कमशः द्वितीय पुरस्कार ₹ 3 लाख एवं तृतीय पुरस्कार ₹2 लाख रूपये की राशि का वितरण किया गया है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत रबी वर्ष 2022-23 में सत्यापित 13617 किसानों को 75.84 करोड़ रूपये का भुगतान DBT के माध्यम से किया गया है। रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत कुल सत्यापन योग्य 15697 किसानों का सत्यापन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। रबी फसल हेतु वर्ष 2024-25 में किसानों का आवेदन जारी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!