18 बटालियन एस एस बी मुख्यालय राजनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया

पूजा अर्चना करते मंत्री
राजनगर
केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु भुपेन्द्र यादव सोमवार को राजनगर का दौरा किया एवं दरभंगा राज घराना के उत्तराधिकारी कुमार कपिलेश्वर सिंह के साथ मिलकर राज परिसर का भौतिक मुआयना किया। इस दौरान सफेद संगमर्मर से निर्मित काली मंदिर, दुर्गा मंदिर व कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना किए। साथ ही कुमार कपिलेश्वर सिंह से मुखातिब होकर राज पैलेस के वैभवशाली इतिहास, से रूबरू हुए। मौके पर 18 वीं बटालियन एस एस बी मुख्यालय राजनगर के कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीणा से भी मिले। बाद में केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि यह स्थान अपने-आप में अतुलनीय व अद्वितीय है। यहां स्थित विभिन्न मंदिर, महल व अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर दैवीय शक्ति व आध्यामिक चेतना की अनुभूति हुई है। परिसर के खुले एरिया में पर्यटकीय विकास की अपार संभावनाएं है। राज पलैस को सहेजकर संवारने के लिए दरभंगा राज परिवार के साथ विस्तार से वार्ता करने की बात उन्होंने कही। निजी दौरा के चलते विशेष कुछ कहने से परहेज किया। वहीं कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री को यह परिसर की महत्ता से अवगत कराया गया है। पुर्वजों द्वारा बसाए गए इस परिसर को नया लुक देकर विकसित करने की योजना है। इसके लिए सरकार से वार्ता जारी है। परिसर को सहेजकर संवारने के लिए हम सबलोग उत्सुक है। इस परिसर का रखरखाव व विकास हो, यह मुख्य उद्देश्य है। साथ में सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, सांसद मधुबनी लोक सभा डॉ अशोक यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक बेनीपट्टी विनोद नारायण झा, विधायक केवटी मुरारी मोहन झा, एम एल सी देवेश कुमार, नगर निगम मधुबनी के मेयर अरूण राय, 18 वीं बटालियन एस एस बी के उप कमांडेंट प्रचालन सोमेन राय, उप कमांडेंट अशोक कुमार ओला, डॉ फाल्गुनी मंडल उप कमांडेंट चिकित्सा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी राजनगर कुमार अभिषेक,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांषु झा, भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद, सुजीत पासवान, प्रो हीरानंद आचार्य व सुधांशु झा ‘लड्डु’ समेत काफी संख्या में लोग थे।