122 चयनित पैक्सों को 17.15 करोड़ रूपये का 737 कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया::- मंत्री प्रेम कुमार

0
प्रेसवार्ता करते डॉ० प्रेम कुमार, मंत्री,
मधुबनी
मोहन झा
डॉ० प्रेम कुमार, मंत्री, सहकारिता विभाग, बिहार पटना की  अध्यक्षता में शनिवार को जिला अथिति गृह, मधुबनी में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। उन्होंने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों  को सम्बोधित करते हुए बताया कि धान अधिप्राप्ति वर्ष 2024-25 में मधुबनी जिलान्तर्गत 9943 रैयत एवं गैर रैयत किसानों से 71814.16 एम०टी० धान की खरीद पैक्सों, व्यापार मंडलों के माध्यम से किया गया है। जिसके समतुल्य 48807. ००एम०टी० सी०एम०आर० में 29531.00 एम०टी० सी०एम०आर० की आपूर्ति कर दी गई है। जिलान्तर्गत 201 सक्षम एवं योग्य पैक्स, व्यापार मंडल का चयन गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु किया गया है। गेहूँ अधिप्राप्ति का न्युन्तम समर्थन मूल्य 2425 रूपया प्रति क्विंटल निर्धारित है। गेहूँ अधिप्राप्ति दिनांक 01.04.2025 से प्रारंभ किया जाना है। जिलान्तर्गत सबसे अधिक गेहूँ अधिप्राप्ति करने वाले तीन पैक्सों, व्यापार मंडलों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत जिलान्तर्गत कुल 122 चयनित पैक्सों को 17.15 करोड़ रूपये का 737 कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया है।कृषि रोड मैप अन्तर्गत, मधुबनी जिला में पैक्सों ,व्यापार मंडल में 200/500,1000 MT क्षमता का गोदाम निर्माण का कार्य अन्न भंडारण एवं पैक्स कार्यालय के लिए किया जा रहा है। उक्त कम में कुल 133 गोदाम हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई जिसमें से 118 गोदाम पूर्ण हो चुका है एवं 15 गोदाम निर्माणाधीन है।बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत रबी वर्ष 2022-23 में सत्यापित 13617 किसानों को 75.84 करोड़ रूपये का भुगतान DBT के माध्यम से किया गया है। रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत कुल सत्यापन योग्य 15697 किसानों का सत्यापन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। रबी फसल हेतु वर्ष 2024-25 में किसानों का आवेदन जारी है।मधुबनी जिलान्तर्गत वर्त्तमान में कुल 18 प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों का निबंधन किया जा चुका है, जिसमें जिलान्तर्गत के कुल 2350 कृषक सदस्य है।पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजनान्तर्गत प्रथम चरण में चयनित कुल 135 पैक्सों में से 130 पैक्सों को Go-Live कर दिया गया है। पुनः द्वितीय एवं तृतीय चरण में कुल 154 पैक्सों का कम्प्यूटराईजेशन हेतु चयन कर प्रस्ताव विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना 2025 अन्तर्गत मधुबनी जिला के 02 पैक्स यथा महिशाम, प्रखण्ड-मधेपुर एवं दीप पूर्वी, प्रखण्ड-लखनौर को क्रमशः द्वितीय पुरस्कार ₹3 लाख एवं तृतीय पुरस्कार ₹2 लाख रूपये की राशि का वितरण किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!