लोहिया जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं::- पूर्व सांसद मांगीलाल मंडल

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के नेता
लदनियां
प्रखंड स्थित मध्यविद्यालय मिर्जापुर के परिसर में रविवार को डाॅ. राममनोहर लोहिया जयंती के अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत लोहिया जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व मंत्री मंगनीलाल मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि लोहिया जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वे समाजवादी चिंतन के जनक रहे हैं। उनकी सोच ने पूरे भारत के सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य को बदलने में कामयाबी हासिल की है। समाज के वंचित लोगों में चेतना पैदाकर सता तक पहुंचाया। वर्तमान में अतिपिछड़ों के हक की लड़ाई लालू प्रसाद व तेजस्वी के नेतृत्व में ही जीती जा सकती है। पूर्व सांसद रहे विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि लोहिया जी के विचारों को आत्मसात करके ही वर्तमान राजनीतिक लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाई जा सकती है। तानाशाही व सामंती प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए लोहियावाद के प्रणेता लालू व तेजस्वी को मजबूत करने की जरूरत है। विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से महागठबंधन की जीत होगी। तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। लालू जी की ताकत की बदौलत मुंह में आवाज पानेवाले सभी लोगों को मिलकर भाजपा भगाओ अभियान में शामिल होना चाहिए। पूर्व विधायक उमाकांत यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष झमेली राम ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष विष्णुदेव भंडारी ने किया। कार्यक्रम को इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक रामाशीष यादव, पूर्व विधायक रामावतार पासवान, पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिप उपाध्यक्ष संजय यादव, चक्रपाणि हिमांशु, चुल्हाई कामत, राजेश्वर चौपाल, श्रीनारायण महतो, मेराज अहमद, वीरबहादुर राय, रामाशीष पासवान, जिप सदस्य ललिता देवी, जयकिशोर यादव, फुलहसन, वीणा कुमारी कुशवाहा, चन्दे सदाय, रामदेव यादव,भोगेन्द्र यादव, अरुण सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर हजारों लोग उपस्थित थे।