महाशिवरात्रि पर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने किया शिव मंदिरों में जलाभिषेक रुद्राभिषेक के मित्रों से गूंजता शिवालय
रुद्राभिषेक करते पूर्व एमएलसी डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी
मधुबनी
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना किया सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देव मंदिरों में जुटाना प्रारंभ हो गया जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में बढ़ती गई दूसरी ओर जिला प्रशासन प्रत्येक शिव मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। सभी स्थानों पर अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी। जिले के मंगरौनी गांव स्थित एकादश रूद्र महादेव मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जलाभिषेक और पूजा अर्चना किया। वही महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व एमएलसी सह सीएम साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार चौधरी अपने गृह गांव बसैठ में क्षी नीलाम्बरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में अपने धर्मपत्नी के साथ रुद्राभिषेक किये। इसी तरह जिले के मनोकामना स्थान गणगौर, राजनगर सिमरी महादेव स्थान ,शिवनगर गणेश्वर स्थान रहिका कपिलेश्वर स्थान, सरिसव महादेव स्थान भवानीपुर उगना महादेव स्थान, बररी बिणेश्वर स्थान ब्रह्मपुर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अंधराठाढ़ी अंचल के हरड़ी गांव में अवस्थित बाबा चंडेश्वरनाथ महादेव मंदिर, अड़रियासंग्राम के महेश्वरनाथ महादेव मंदिर, सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गरीबनाथ महादेव मंदिर, तुलापतगंज बाजार के बद्रीनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा और पूजा अर्चना किया कई स्थानों पर भव्य मेला का आयोजन भी किया गया था जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
ReplyForward
|