पुलिस द्वारा मौलाना फिरोज की पर जिज्ञासा के लिए पहुँचे – पूर्व मंत्री डॉ.शकील अहमद
डॉ शकील अहमद
बेनीपट्टी
बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय युगेश्वर आश्रम में आज प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि आज विशेष स्थिति को लेकर कटैया निवासी मौलाना फिरोज के घर उनसे मिलने और हाल चाल लेने जा रहे है, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जहाँ तक हमें जानकारी मिली है उसके अनुसार पीड़ित परिवार दोषियों के ऊपर हुए कारवाई से ज्यादा संतुष्ट नहीं है। प्रेस के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली थी जिसके बाद हमलोग की नजर गई, प्रशासन की नजर गई। इसके आलावा इस प्रकार की और भी घटनायें यहाँ हुई है, धंनौजा गाँव के हरिमोहन झा को अपराधियों ने गोलीमार दिया, बेहटा में सुनील झा की हत्या हो गई। इसपर प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आये दिन इस तरह की घटना हो रही है जो चिंता करने का विषय है।उन्होंने कहा कि कटैया से जिज्ञासा कर लौटने के बाद इस मामले में और कुछ कहा जायेगा। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी,प्रखंड उपप्रमुख अशोक चौधरी,बैधनाथ झा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।