भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अयोध्या धाम की चाँदी की मूर्ति भेंट की अमरनाथ प्रसाद
चांदी की मूर्ति भेंट करते
बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में रहिका पोखरौनी खेल मैदान, मधुबनी में भव्य एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में भाजपा, जदयू, लोजपा, हम, और रालोसपा सहित सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने मिशन 2025 को सफल बनाने का संकल्प लिया।सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एनडीए को मजबूत करने और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुटता व्यक्त की।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा नेता एवं प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जी को अयोध्या धाम की चाँदी की मूर्ति भेंट की और मिथिला की परंपरा अनुसार पाग और दुपट्टा से सम्मान किया गया। और कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन कुमार मंडल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु आदि अनेकों नेताओं को मिथिला की परंपरा अनुसार पाग और दुपट्टा से सम्मान किया गया।