गोष्टी से वैज्ञानिकों द्वारा बिहार के किसानों को फसलों की उपज बढ़ाने का मिला टिप्स – डॉ. संत कुमार चौधरी
बेनीपट्टी
एस के चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बसैठ,चानपुरा में हो रहे तीन दिवसीय कृषि, शिक्षा सह स्वास्थ्य महोत्सव एवं मेगा कृषि एकस्पो 2025 के दूसरे दिन शनिवार 8 फ़रवरी को कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय कुमार झा ने किया। दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार पूर्व मंत्री हुकुम देव नारायण यादव ने किया।इस किसान गोष्टी में कई देशों के वैज्ञानिक व शोधकर्ताओं ने भाग लिया और अपने अपने अनुभव को साझा किया जिससे यहाँ के किसान उन बताये गये टिप्स को अपने दैनिक उपयोग में लाकर लाभान्वित होंगे।किसान गोष्टी में खेती से जुड़ी अनेक समस्याओं व उसके समाधान पर मिथिला के किसानों ने अलग अलग देशों से आये हुए वैज्ञानिकों के बीच अपने खेती से जुड़ी समस्याओं को रखा जिसके जवाब में खेती से जुड़ी अनेक गुड़ को वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया जिससे यहाँ के किसान अपनी फ़सल और उपज को एक नई दिशा देकर लाभ अर्जित कर सकेंगे। किसान गोष्टी में कृषि और स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी सैकड़ो स्टॉल भी महोत्सव में आये किसानों को अपनी और आकर्षित कर रहा था। महोत्सव में किसानों के लिए कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीक व घरेलू चीजों से उद्योग को बढ़ावा देकर स्वरोजगार क़ायम करने हेतु अलग अलग स्टॉल लगाया गया था।इस किसान गोष्टी में बिहार सरकार में मंत्री हरि सहनी ने भी भाग लिया और गोष्टी में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।एस के चौधरी शिक्षा न्यास के चेयरमैन डॉ.संत कुमार चौधरी ने किसान गोष्टी के दौरान बताया कि बिहार के किसान काफी मेहनती होते हैं और किसान यहाँ अपने खेतों को खून पसीने से सींचकर उसमें फ़सल उगाते हैं। किसान गोष्टी में आये अलग अलग देशों के वैज्ञानिक व शोधकर्ताओं ने जो टिप्स और तकनीक के बारे में बताया है उससे मिथिला के किसान यक़ीनन लाभान्वित होंगे।