पांचों दलों के एकजुटता रहने से आगामी विधानसभा चुनाव में नया इतिहास रचा जाएगा::- सांसद अशोक यादव
माला से सम्मानित हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा
मधुबनी
मोर्निंग झा
मधुबनी रहिका प्रखंड क्षेत्र के पोखरौनी गांव के खेल मैदान में आयोजित हुई। राजग गठबंधन के सहयोगी दलों के मधुबनी सांसद, मंत्री, विधायक ने एकजुट होकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधन किया। एनडीए गठबंधन के जिला स्तरीय कार्यकर्ता मीटिंग में मधुबनी के सांसद डा.अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजग गठबंधन सरकार विकसित बिहार बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए बताया कि पांचों दलों के एकजुटता रहने से आगामी विधानसभा चुनाव में नया इतिहास रचा जाने के लिए सचेत रहने पर बल दिया। सम्मेलन में झंझारपुर लोकसभा के जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मजबूती से सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं के अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओ को आपसी तालमेल बनाए रखने की अपेक्षा पर ध्यान आकृष्ट किया। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता कायम रखने की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि पहली बार राज्य में औद्योगिक क्षेत्र में एक लाख 81 हजार करोड़ रुपए निवेश होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नये उद्योग लगाने से रोजगार अब प्रदेश में हीई होगा। विकसित बिहार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं कीवी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि पांच दलों के कार्यकर्ता चट्टानी एकता बनाए रखें रहें तो प्रदेश का विकास की रफ्तार बढता रहेगा। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के मुख्यमंत्री के सपने साकार होने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि 2005 ई.से पूर्व प्रदेश में सड़क, शिक्षा स्वास्थ्य सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में लूट खसोट एवं भय के वातावरण में रहने की जानकारी दी। लोग विपक्षी सरकार के कारनामे से अभी तक उबर नहीं पाए हैं।उन्होंने बताया कि विपक्षी दल राजग गठबंधन के कार्यकर्ता को तोड़ मरोड़ कर साजिश रचने से सचेत रहने की नसीहत दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार बनाने की निश्चित गारंटी है। कार्यक्रम में विस्फी के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कार्यकर्ताओं को उत्साह भरते हुए कहा कि जिस तरह महाभारत में पांच पांडव एकजुट होकर कौरव से देश को मुक्ति दिलाता।उसी तरह विपक्षी दलों के लूट की राज किसी भी कीमत पर नहीं आने देने पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के आरक्षण देने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली में झूठे वायदों की केजरीवाल सरकार के उखाड़ फेंकने पर कार्यकत्र्ताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि एनडीए के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता कंधा में कंधा मिलाकर प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल करने की नसीहत दी। भाजपा विधायक राजनगर विधानसभा क्षेत्र के रामप्रीत पासवान ने एनडीए घटक दल के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रदेश के विकास में तत्पर रहने की अपील की। खजौली के भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आपसी तालमेल बनाए रखने की अपेक्षा की। उन्होंने प्रदेश में विगत बीस वर्षों में समग्रता के साथ विकास की नई इबारत लिखने की जानकारी दी। जदयू के हरलाखी विधानसभा के विधायक सुधांशु शेखर ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रदेश के विकास में योगदान देते रहने की आकांक्षा जताई। उन्होंने बताया कि विपक्षी दल हमेशा जोड़तोड़ की राजनीति कर लोगों को बहकाता है। इसके थोड़ा भी प्रभाव में नहीं आना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष फूले भंडारी ने की तथा मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विरेन्द्र चौधरी, पूर्व एमएलसी विनोद सिंह पूर्व विधायक रामदेव महतो, मृत्युंजय झा,भोगेन्द्र ठाकुर, भारती मेहता, विक्रमशिला देवी,मनोज कुमार मुन्ना, अरविंद कुमार पूर्वे, भाजपा नेता रंधीर ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासू,जन्मेजय सिंह,मनोज चौधरी, विष्णु राउत, संजीव कुमार झा मुन्ना, कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभू जी झा,प्रभात रंजन, अब्दुल कयूम, फूलदेव यादव, राजेन्द्र कुशवाहा, रवीन्द्र चौधरी रमण,राजू साफी, शीला मंडल, श्याम पासवान,सुमन कुमार झा आदि एनडीए नेताओं ने संबोधित किया।