हर घर तिरंगा कार्यक्रम वं तिरंगा यात्रा पर विशेष अमल करें;-वेंकटेश चौधरी

0
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करते वेंकटेश चौधरी 
मधुबनी 
 बिहार भारतीय जनता पार्टी के कार्य समिति सदस्य मधुबनी के सप्ता गांव निवासी वेंकटेश चौधरी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रदेश के प्रभारी विनोद तवड़े जी से मिल के शाल देकर उनका स्वागत किया । भाजपा नेता वेंकटेश चौधरी ने विनोद तावड़े से बिहार के राजनीतिक मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की। बिहार के मधुबनी जिला में पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से सम्मान बढ़ाने की भी चर्चा की। उन्होंने देश के नव बजट में बिहार को मिले सम्मान और खास कर मिथिला को बाढ़ से स्थायी निदान के लिए दिए गए राशि की भी चर्चा की गई। भाजपा नेता वेंकटेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा मिले निर्देश पर पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं तिरंगा यात्रा पर विशेष अमल कर रही है। प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने की बात कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है वही तिरंगा यात्रा भी सफल बनाने के लिए कार्यक्रम किया जा रहे हैं। भाजपा नेता वेंकटेश चौधरी ने कहां की बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंऐगी। देशके प्रधानमंत्री के द्वारा देश में किए जा रहे विकास की भी चर्चा की गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!